फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संत विनोबा पीजी कॉलेज का गर्ल्स हॉस्टल

संत विनोबा पीजी कॉलेज का गर्ल्स हॉस्टल

Sat, 16 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
संत विनोबा पीजी कॉलेज का गर्ल्स हॉस्टल
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के आवंटन नहीं होने का मामला गरमा गया है। लेक्चरर्स को कमरा आवंटित करने पर सवाल उठाया है। छात्रनेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। यूजीसी के चेयरमैन को संबोधित पत्र डीएम को दिया, जिसमें आवंटन प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने संत विनोबा पीजी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। राज्यसभा की सदस्य कनकलता सिंह ने दो मई 2013 में लोकार्पण भी कर दिया है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन छात्राओं को कमरे अलॉट करने में रुचि नहीं दिखा रहा है। अमर उजाला ने 16 मई के अंक में प्रमुखता से मसले से उठाया, जिसमें छात्राओं और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ का उल्लेख है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों को अलॉट कराने के लिए शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंपा। मंडल अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहा है कि कॉलेज में सैकड़ों छात्राएं अध्ययन कर रही है। हॉस्टल अलॉट नहीं होने से रेंट के जरिए रूम लेकर रह रही है जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अमित पांडेय, राजू मिश्र, अंशु तिवारी, राजू, सतीश, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed