{"_id":"5980b5184f1c1bf24c8b4635","slug":"101501607192-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। ग्राम प्रधानों ने डाक बंगले पर बैठक की। गलत आंकड़ों के आधार पर कुछ ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंचे और पांच सूत्री मांगपत्र डीपीआरओ को सौंपा। संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर डीपीआरओ के खिलाफ नारेबाजी की।
विकास खंड के तिलौली उर्फ डेहरी गांव के प्रधान पवन यादव ने कहा कि गलत आंकड़ों के आधार पर कुछ ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विभागीय लापरवाही के चलते विकास खंड के 92 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 59 ग्राम पंचायतों में धन भेजा गया। बाकी 33 ग्राम पंचायत धन के अभाव में विकास कार्य से वंचित हैं। प्रधानों ने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने, नौकरशाही के चंगुल से मुक्त करने, न्याय पंचायतों को बहाल कर शीघ्र गठन करने व गांव में कार्य करने वाले कर्मचारियों पर ग्राम सभा का पूर्ण नियंत्रण प्रदान करने की मांग की। हरेराम यादव ने कहा कि राज्य वित्त आयोग का धन यदि शीघ्र खाते में नहीं आया तो प्रधान संघ सामूहिक त्याग पत्र देगा। इस दौरान गणेश गिरी, नाथूलाल यादव, संजय मिश्र, सूर्य प्रकाश चौहान, प्रभुशंकर यादव, इमरान अंसारी आदि प्रधान मौजूद रहे।