{"_id":"597f63914f1c1bff448b4843","slug":"101501520785-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलुअनी में हुई हत्या का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलुअनी में हुई हत्या का पर्दाफाश
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भलुअनी पुलिस ने सुकई परसिया गांव के सत्यनारायण की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। बेइज्जती के चलते गांव के ही आरोपी विपिन सिंह ने हत्या की थी। हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को एएसपी ने पुरस्कार दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि सुकई परसिया गांव के विपिन सिंह और एक युवती के बीच प्रेम-संबंध था। मृतक सत्यनारायण ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात की जानकारी गांववालों को भी हो गई। इससे विपिन सिंह नाराज चल रहा था। 28 जुलाई की रात 11 बजे विपिन सत्यनारायण के घोठे पर पहुंचा। उसने सत्यनारायण को जगाया और सुर्ती मांगा। कहा कि तुमने मेरी बेइज्जती करा दी है। गांव में सभी लोग पूछ रहे हैं। इस बात पर कहासुनी हुई। इस पर विपिन सिंह ने सत्यनारायण का गला दबा दिया और ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। सत्यनारायण की पत्नी कमलावती की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि हत्या में केवल विपिन सिंह ही शामिल रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। एएसपी ने टीम में शामिल एसओ अजय ओझा, शशिकांत पांडेय, शिवजी सिंह यादव, फतेहबहादुर, चंद्रमौलेश्वर, रियाज खान, श्रीनारायण यादव, सीमा मौर्य को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया।