{"_id":"5942bda04f1c1b15498b46a7","slug":"101497546144-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के सदस्यता शिविर में हजारों बने सपा के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के सदस्यता शिविर में हजारों बने सपा के सदस्य
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सपा के विशेष सदस्यता शिविर में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव के कार्यकाल की सराहना की। प्रदेश और केंद्र सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया। पुरवा चौराहे पर लोगों को सदस्यता दिलाई गई। जिला प्रभारी रामललित चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार को याद कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, रामअशीष यादव, हृदय नारायण जायसवाल, छेदीलाल यादव, मुमताज सिद्दीकी, दीनानाथ चौधरी आदि रहे। समाजवादी युवजन सभा ने पथरदेवा के पश्चिमी चौक पर कैंप लगाया। जिला प्रभारी रामललित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने लोगों को सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्त, परवेज आलम, अजय यादव, नौशाद, नरेंद्र शर्मा आदि रहे। पिपरपाती में जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा झूठ और फर्जी घोषणाएं करती है। इस दौरान व्यास यादव, रामअधार यादव, मनोज यादव, कुंज बिहारी आदि रहे। तरकुलवा में लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सुभाष पाठक, मंजूर हसन, शिवशंकर यादव, भोलू मोदनवाल, सत्यप्रकाश यादव आदि रहे। उधर, जिला पंचायत सदस्य परवेज आलम ने कहा कि सपा सरकार के काम को कुछ लोग अपना बता रहे है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में शाकिर अली के प्रस्ताव पर पथरदेवा में 63 करोड़ धनराशि से निर्माण कार्य होना था। सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद बजट भी आवंटित हो गया। विधानसभा चुनाव के चलते निर्माण कार्यों पर रोक लग गई। भाजपा के लोग इन कार्यों को अपना बता रहे हैं। किसके प्रस्ताव पर रकम कब जारी हुई यह बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन