फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 hours in in town and 13 hrs power cut in villages

कस्बे में दस, गांवों में 13 घंटे कटौती ने उपभोक्ताओं को रुलाया

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 hours in in town and 13 hrs power cut in villages
कस्बे में दस, गांवों में 13 घंटे कटौती ने उपभोक्ताओं को रुलाया
विज्ञापन

लार। शहर से लेकर गांव तक भीषण गर्मी के बीच बेहिसाब बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। कस्बों में दस और गांवों में तेरह घंटे से भी अधिक कटौती की जा रही है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो रही है। व्यापार भी चौपट हो रहा है। लोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्वीट कर रोस्टर के मुताबिक बिजली दिलाने की मांग कर रहे हैं।
जून शुरू होते ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई। ऐसे में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को दुश्वारियों में डाल दिया है। बार-बार कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्र में जमकर कटौती हुई है। कस्बे में वैसे तो इक्कीस घंटे बिजली देने का शेड्यूल है, लेकिन कटौती दस घंटे से अधिक हो रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अठारह घंटे बिजली देने का निर्देश है, लेकिन यहां भी तेरह घंटे से अधिक की कटौती हो रही है। यानि पांच घंटे आपूर्ति मिल रही है। पुराने जर्जर तारों के कारण समस्या और नासूर बन जा रही है। कटौती के बाद जैसे ही आपूर्ति चालू होती है लोकल फाल्ट होने लगते हैं। इन फाल्टों को ठीक करने में घंटों आपूर्ति बाधित हो जाती है। कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण दिन की दुकानदारी नहीं हो पा रही है। शाम को ही लोग बाजार आ रहे हैं, लेकिन शाम को भी बिजली नहीं होने पर व्यापार चौपट हो जा रहा है। हियुवा के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने ऊर्जा मंत्री व उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर बिजली संकट को जल्द दूर करने की मांग की है। जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि अन दिनों लोकल फाल्ट बढ़ गया है। रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
विद्युत निगम की लापरवाही से लोग उमस भरी गर्मी में त्रस्त हैं। लोकल फाल्ट से लोग आजिज आ चुके हैं। बिजली नहीं मिलने से व्यवसाय चौपट हो रहा है। विभाग के लोग और जनप्रतिनिधियों को साथ आकर इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए। -डब्लू कुशवाहा, स्वर्ण व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम जनता उमस भरी गर्मी में उबल रही है। इसकी फ़िक्र विभाग के लोगों को नहीं है। सिर्फ समय पर बिल का भुगतान चाहिए। नासूर बनी बेहिसाब बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलनी चाहिए। -अजहर लारी, व्यवसायी
एक्सईएन से मिले व्यापारी, 21 घंटे आपूर्ति की मांग
सलेमपुर। बिजली कटौती के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को एक्सईएन से मिले। एक्सईएन को पांच सूत्रीय पत्रक देकर तत्काल प्रभाव से विद्युत कटौती बंद कर तहसील मुख्यालय को 21 घंटा विद्युत आपूर्ति की मांग की।

कहा कि एक तो गर्मी जानलेवा साबित हो रही है और उपर से विद्युत कटौती लोगों का जीवन नरक बना रही है। इस समय सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिजली की आपूर्ति है, जो 24 घंटे में मुश्किल से दस घंटे भी नहीं हो रही है। अधिशासी अभियंता ने पत्रक लेने के बाद कहा कि कटौती उपर से हो रही है। प्रयास कर रहा हूं कि कटौती बंद कर लोगों को अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके। पत्रक देने वालों में सुधाकर गुप्त सहित रत्नेश कुमार मिश्र, कुंदन मद्धेशिया, सुखारी प्रसाद, शंभू, प्रेमशंकर, अशोक वर्मा, गोपाल सराफ, व्यास, आदर्श जायसवाल, ज्ञानेेंद्र कुमार, अशोक मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, विशाल कुमार, भीम यादव, रत्नेश उर्फ लाल बाबू, सुनील तिवारी, राजू मद्धेशिया, अजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed