{"_id":"6616df553be03db2f8039a44","slug":"10-beegha-crop-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-123132-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डाला गांव में आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डाला गांव में आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जली
Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
फायर बिग्रेड और गांव वालों ने बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के डाला गांव में बुधवार की दोपहर बाद चार बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव और फायर ब्रिगेड वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
गांव के सरेह में अज्ञात कारणों से लगी आग की लपट को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीण आग बुझाने को दौड़ पड़े। मौके पर पहुंच फायर बिग्रेड भी आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गया।
जब तक आग बुझती तब तक अगलगी की घटना में गांव के बुद्धू साहनी, संतोष विश्वकर्मा, बैजनाथ यादव, रामविलास यादव, सूर्यकुमार यादव, श्रीकांत, रामाश्रय आदि किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। खेत में पक कर तैयार फसल को जलते देखकर किसान मायूस हो गए। किसानों ने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंच तहसील प्रशासन ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।