फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 arrested in priest murder

Deoria News: पुजारी हत्याकांड में नामजद दस आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
10 arrested in priest murder
सहायक पुजारी हत्याकांड...बरहज के भलुअनी थाने में पुजारी हत्या कांड के आरोपियों का चालान करती पु
फोटो समाचार
विज्ञापन

तीन अज्ञात की कर रही तलाश, पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
तेनुआ चौबे गांव में सहायक पुजारी की हत्या को लेकर है तनाव, पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुआ चौबे में सोमवार की शाम पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी अशोक चौबे के पुत्र संजय चौबे की तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी में 10 नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उन्हें कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।
तेनुआ चौबे के रहने वाले अशोक चौबे पुत्र स्व. सदानन्द चौबे सिद्धपीठ बारीपुर मन्दिर में पूजा-पाठ करते थे। पड़ोस की दुकान पर नशे में धुत होकर हो-हल्ला कर रहे कुछ युवकों को उन्होंने मना किया। इस पर गांव का ही होशिला पासवान पुत्र मंगन पासवान नाराज हो गया। होशिला से सोमवार की रात 10:00 बजे अशोक चौबे के बगल में रहने वाले अजय पांडेय की दुकान को खुलवाने के संबंध में कहासुनी हो गई थी। होशिला के पुत्रों ने उन्हें पीट भी दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात में लगभग 08:30 बजे के करीब होशिला अपने बेटे, परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद अशोक चौबे (65) को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मेडिकल कॉलेज में अशोक चौबे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने भलुअनी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह के नेतृत्व में किशन कुमार पुत्र सुभाष प्रसाद, मुकेश पासवान पुत्र परदेशी पासवान, मोनू पासवान पुत्र होशिला पासवान, मीरा पासवान पत्नी होशिला पासवान, गोरखपुर के चौरी थाने के चकदेहिज के मुकेश पासवान पुत्र रामकिशुन पासवान, श्रीराम पासवान पुत्र हरिद्वार पासवान, पन्नेलाल पासवान पुत्र कोलाहल, सोनू पासवान पुत्र होशिला, रूदल भारती पुत्र अभि भारती व मनीष प्रसाद पुत्र सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद हरकत में आई पुलिस
बरहज। सहायक पुजारी की हत्या को लेकर गांव में तनाव है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। तेनुआ चौबे गांव निवासी मृत अशोक चौबे के पुत्र संदीप चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 अप्रैल की शाम होसिला पासवान के घर मुंडन कार्यक्रम था। रात में करीब 10 बजे घर के बगल अजय पांडेय के घर आए कुछ लोग दुकान खुलवाना चाह रहे थे। इसको लेकर कहासुनी होने लगी। मेरे पिता अशोक चौबे ने मना किया तो सभी नाराज होकर धमकी देकर चले गए। 30 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे लाठी-डंडा और हथियार से लैस एक दर्जन से अधिक की संख्या में लोग गोलबंद होकर मेरे दरवाजे पर चढ़ आए। गाली-गलौज करते हुए पिताजी को जान से मारने के लिए दौड़ा लिए। दरवाजे पर सो रहे मेरे पिता जान बचाने के लिए घर में भागे, लेकिन सभी ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। लोगों के अनुसार, पूर्व में हुई घटना को लेकर अशोक चौबे ने पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस के पास समय न होने के कारण उन्हें अगले दिन थाने पर बुलाया गया था। इसी बीच आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़कर मेरे पिता को मौत के घाट उतार दिया।

कोट
डीजे बजाने से मना करने पर विवाद हुआ है। इसमें सिर में चोट लगने से अशोक चौबे की मौत हो गई है। आरोपियों की धर-पकड़ की जा रही है।
-डॉ. संकल्प शर्मा एसपी, देवरिया

इंसेट में-
फाॅरेंसिक टीम ने लिया नमूना
बरहज। गड़ेर क्षेत्र के तेनुआ चौबे गांव में मंगलवार की रात सहायक पुजारी अशोक चौबे की मारपीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने घटना का जायजा लिया। बुधवार को एएसपी भीम कुमार गौतम, सीओ आदित्य कुमार गौतम थाने पर जमे हुए थे। फाॅरेंसिक टीम ने दोपहर में घटनास्थल पर पहुंच दरवाजे, रास्ते, खून लगे ईंट के टुकड़े सहित अन्य जगहों से नमूना उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed