{"_id":"67b0e97a03264c62c9073732","slug":"10-acres-of-wheat-crop-drowned-due-to-canal-overflow-deoria-news-c-208-1-deo1004-147259-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहर ओवरफ्लो होने से 10 एकड़ गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहर ओवरफ्लो होने से 10 एकड़ गेहूं की फसल डूबी
Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया के बरवा मीरछापर गांव के पास माइनर ओवरफ्लो होने से पुरैनी गांव के दर्जनों किसानों के खेतों में पानी भर गया है। दस एकड़ से अधिक फसल में पानी की वजह से बर्बाद हो रही है।
देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के पास पटनी माइनर पांच दिनों से ओवर फ्लो हो रहा है। इससे गांव के पूर्णमासी चौहान, सुदामा चौहान, रामशरण, रोहित, मनोज मिश्रा, रामनेती धर डूबे, नंदलाल विश्वकर्मा, अच्छेलाल, रामदरश, सुरेश दुबे आदि किसानों का करीब दस एकड़ खेत में पानी भर गया है। इससे इनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ मन्नू चौधरी ने कहा कि नहर में इतना पानी तो नहीं था कि ओवरफ्लो हो। बहरहाल दिखवा रहा हूं।