{"_id":"65c92631deb9a479f3016e54","slug":"1-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-119167-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, एक की मौत
Mon, 12 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मरे अभिषेक की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार।
मामा के घर से लौटते समय हादसे के हुए शिकार
बनिएनी गांव का निवासी है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाते समय एक की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात बैतालपुर क्षेत्र के बेलडढि़या मोड़ के समीप हुई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बनिएनी गांव के रहने वाले सीताराम पाल चौराहे पर खाद-बीज की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका बेटा अभिषेक पाल (16) कक्षा दसवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह अपने मामा के घर मदरापाली चचेरे भाई शैलेष (17) के साथ बाइक से गया था। परिजनों के अनुसार, वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे कि बेलडढि़या के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अभिषेक के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, शैलेष को मामूली चोट आई। बाइक अभिषेक ही चला रहा था। राहगीरों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने अभिषेक को गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अभिषेक की दो बहनें हैं। बहन प्रीति और खुशी भाई को खोकर रोने लगीं। इकलौते बेटे की मौत पर पिता बदहवास हो गए। दंपती बेटे के शव से लिपट कर रोने लगे।