{"_id":"65c929f01cbf15a32d0420b8","slug":"1-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119192-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी चालक की मौत, दो घायल
Mon, 12 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: सड़क हादसे में मृत राकेश निषाद की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार की रात में कंचनपुर चट्टी चौराहे के पास एक तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक की गति काफी तेज थी। बाइक पर सवार तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है़। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रजला कुर्मी टोला गांव निवासी राकेश निषाद (24) पुत्र राम केवल अपने दो अन्य साथियों छोटू (20) पुत्र बृजमोहन व सिकंदर (22) पुत्र शंभू के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन
रात 11:45 के करीब लौटते समय थानाक्षेत्र के कंचनपुर चट्टी चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां डाक्टरों ने बाइक चालक राकेश निषाद को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे सवार दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है़। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इसकी खबर मिलने पर पत्नी संजना दहाड़ें मार कर रोने लगी। बेटी अदिति (4) व बेटा आदित्य (2) का रो-रोकर बुरा हाल है।