फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 died 2 injured in accident

Deoria News: ई रिक्शा-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Mon, 06 May 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
1 died 2 injured in accident
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी देसही मार्ग पर रविवार की देर रात रुस्तमपुर गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी जवाहर (32) और अजय प्रसाद (25) किसी कार्य वश देर रात बैजनाथपुर चौराहे पर बाइक से गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों लौट रहे थे। अभी वे डुमरी देसही मार्ग के सहबाजपुर और रुस्तमपुर गांव के बीच पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में जवाहर अजय और दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की मदद से तीनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां जवाहर की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही मां गुड़िया देवी, पिता बैरिस्टर, पत्नी और तीनों बच्चे दहाड़ें मारकर रोने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि दो घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मी गए थे एक की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed