फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoband in anger kindled up, ran to the police

फल विक्रेता की मौत से सुलगा देवबंद, पुलिस वालों को पीटा

Wed, 24 Apr 2013 07:56 AM IST
देवबंद(सहारनपुर)/ब्यूरो
देवबंद(सहारनपुर)/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
Deoband in anger kindled up, ran to the police

फल विक्रेता की मौत के बाद गुस्साई भीड़ के तेवरों से देवबंद सुलग उठा। तोड़फोड़ और आगजनी पर उतर आई हिंसक भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर भी हमला बोल दिया।

विज्ञापन


पुलिस जीप, पीडब्लूडी का गैस्टहाउस और बाइक फूंक दी गई। पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

गोलीबारी और पथराव में सीओ व एसओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने लाठीचार्ज कर उग्र भीड़ पर काबू पाया।
विज्ञापन


देर रात आईजी भवेश कुमार ने मौका मुआयना कर बलवाइयों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। आरोप है कि पुलिसकर्मी के डंडा मारने से फल विक्रेता की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम एमबीडी चौक पर फल ठेली लगाने वाले नेचलगढ़ निवासी अफजाल (40) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिपाही ने उसे डंडा मारा था।

अफजाल की मौत की खबर मिलते ही कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ठेली, रिक्शा चालकों ने भी वाहनों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक यशवीर चौहान को उग्र भीड़ ने घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद लोग शव उठाकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर ले गए और जाम लगा दिया।

हालात बेकाबू होते देख उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीओ चरण सिंह यादव और तहसीलदार उमेश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी।

उत्तेजित भीड़ ने एसडीएम को भी दौड़ा लिया। इसके बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी भी बुला ली गई।

करीब साढ़े आठ बजे ट्रक यूनियन तिराहे पर भीड़ ने पुलिस की जीप में आग लगा दी। पुलिस पर गोलियां दागी गईं। हमले में सीओ, एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसी बीच, लोगों ने मुजफ्फरनगर तिराहे पर भी जाम लगा दिया। लोगों ने वहां पहुंचे पूर्व चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी के वाहन में भी तोड़फोड़ की।

साढ़े दस बजे डीएम अजय कुमार सिंह और एसएसपी विजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


घटनास्थल और हाईवे समेत कई स्थानों पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। रात में करीब सवा 11 बजे देवबंद पहुंचे आईजी भवेश कुमार ने पुलिस को क्लीन चिट देते हुए कहा कि बलवे के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed