फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dead bodies of two friends found floating in a pond in Bahraich family members blocked highway in protest

दो दोस्तों की मौत से बवाल: पांच दिन से दोनों थे लापता, परिजनों ने हाईवे किया जाम; पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Tue, 14 Nov 2023 10:32 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड(बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड(बहराइच) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

दोनों मृतकों के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइवे पर आ गए और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन देकर जाम हटाया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Dead bodies of two friends found floating in a pond in Bahraich family members blocked highway in protest
गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक ही गांव के दो युवक बीते पांच दिन से लापता थे। दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को दोनों के शव गांव के पास तालाब में उतराते मिले। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों मृतकों के परिजन हाइवे पर आ गए और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन देकर जाम हटाया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के मजरा चुरईपुरवा निवासी महेश (37) व राजू (23) पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। जिसके बाद से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने जरवलरोड़ थाने पर तहरीर देकर पुलिस से भी दोनों को तलाशने की मांग की थी। लेकिन आरोप है पुलिस लापरवाह बनी रही और परिजनों से स्वयं ढूंढने को कहकर वापस कर दिया।

विज्ञापन

इसी बीच सोमवार को थाना क्षेत्र के रिठौढा में लखनऊ-बहराइच हाइवे किनारे स्थित लोहिया तालाब में दोनों के शव उतराते मिले। एक साथ दो शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं इस दौरान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लखनऊ-बहराइच हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने परिजनों का मान-मनौव्वल कर जाम हटाया। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया की शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहकर जताई हत्या की आशंका
हाइवे पर बिलख रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों शवों पर चोट के निशान हैं। पांच दिन से सभी तालमटोल कर रहे थे। ऐसे में अगर थाना प्रभारी गंभीरता से दोनों की तलाश करते तो उनकी जान बच जाती। दो-दो मौत से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed