फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   daughter killed by train

मां को बचाने में चली गई बेटी की जान

Tue, 10 Dec 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Dec 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
daughter killed by train

यमुनापार के लोहगरा इलाके में मंगलवार सुबह मां-बाप के झगड़े में एक बालिका की जान चली गई। कक्षा नौ में पढ़ने वाली यह बालिका घर से निकलकर आत्महत्या के इरादे से रेल पटरी पर लेटी अपनी मां को खींचने जा रही थी तभी दूसरी पटरी पर खुद ट्रेन की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद उसके मां-बाप वहां विलाप करने लगे। खबर पाकर पहुंची मानिकपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।

भेलांव गांव का पन्नालाल जायसवाल कुछ समय पहले परिवार सहित लोहगरा बाजार में जाकर रहने लगा। वह सब्जी की दुकान लगाकर पत्नी सोनू और तीन बच्चों के साथ गुजारा कर रहा था। पत्नी सोनू भी दुकान में बैठती थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पैसों के लिए पन्नालाल और सोनू के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सोनू घर से निकलकर आत्महत्या के इरादे से कुछ दूर जाकर रेल पटरी पर लेट गई। तीनों बच्चे खुशबू (13), नागेश्वर (9), रजनीश (6) भी उसके पीछे वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी खुशबू मां को रेल पटरी से खींचने के लिए बढ़ी तभी तेज रफ्तार में वहां से गुजरी सिकंदरा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। मां सोनू दूसरी पटरी पर होने की वजह से साफ बच गई। उसे पता भी नहीं चला कि खुशबू ट्रेन की जद में आ गई है। जीआरपी ने आकर शव को सील किया। खुशबू स्थानीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। मुहल्ले वाले भी पति-पत्नी के झगड़े में बेटी खुशबू की मौत से बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed