फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Danapur Express engine fail in bhadohi

यूपीः यात्रियों से खचाखच भरी दानापुर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, मची अफरातफरी

Sat, 02 Nov 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Nov 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Danapur Express engine fail in bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
भदोही में पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुररोड स्टेशन पर शनिवार की दोपहर यात्रियों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सिकंदराबाद से दानापुर जा रही डाउन दानापुर एक्सप्रेस का इंजन स्टेशन पर ही फेल हो गया। लगभग पौने दो घंटे बाद दूसरा इंजन आने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


इंजन से लेकर स्टेशन कार्यालय और गार्ड की बोगी तक डाला छठ पर्व पर बिहार पहुंचने वाले यात्रियों की धड़कन बढ़ गई थी। पटना-बिहार के यात्रियों से खचाखच भरी एक्सप्रेस जैसे ही अपने निर्धारित समय 12.33 पर स्टेशन पर रुकी और स्टेशन से चलने का संकेत दिया गया, वैसे ही इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन


चालक दल ने काफी देर तक खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंतत: चालक ने इंजन फेल होने की जानकारी स्टेशन पर देकर मंडल से दूसरे इंजन की व्यवस्था कराने की मांग कर दी। ज्ञानपुर रोड स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा ने सूचना कंट्रोलर वाराणसी को देकर इंजन भेजने को कहा। लगभग पौने दो घंटे बाद दूसरा इंजन आया। तब ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed