फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dalit girl kidnapped and 11 days Gangrape

दलित किशोरी को अगवा कर 11 दिन तक गैंगरेप

Sun, 19 May 2013 01:42 AM IST
अमोलर/तालग्राम (कन्नौज)
अमोलर/तालग्राम (कन्नौज) Updated Sun, 19 May 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl kidnapped and 11 days Gangrape

बहन को दवा लेने जा रही चौदह साल की दलित किशोरी को अगवा कर दो सगे भाइयों ने उसके साथ ग्यारह दिन तक गैंगरेप किया।

विज्ञापन


किशोरी की मां को बहाने से बुलाकर एक आरोपी ने उसके सामने शादी भी रचा ली।

शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराने के साथ ही एक आरोपी को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

क्षेत्र के गांव गोवा निवासी किशोरी गत नौ मई को अपनी बहन के साथ गुरसहायगंज दवा लेने जा रही थी। रास्ते में ट्रक चालक और कंडक्टर ने उसका अपहरण कर लिया।

अगले दिन किशोरी की मां ने हरदोई के गांव बेहेतर निवासी बांकेलाल यादव के दो पुत्रों विनोद यादव और बबलू यादव के खिलाफ अपहरण, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

बाद में मां को बहाने से बुलाकर अज्ञात स्थान पर विनोद ने किशोरी के साथ जबरन शादी भी रचा ली।

शनिवार को थानाध्यक्ष इमरान खान ने तालग्राम के गांव ढिपारा में छापा मारकर किशोरी को बरामद कर बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे अगवा करने के बाद उससे कई बार रेप किया गया।

किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। बबलू को जेल भेज दिया गया।

मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे में अन्य धाराएं दर्ज हो जाएंगी। बबलू का कहना है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed