{"_id":"ef44786e-e4a3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"crore-being-transferred-to-mumbai-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने यूपी से मुंबई सफर कर रहे करोड़ों रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने यूपी से मुंबई सफर कर रहे करोड़ों रुपये!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से हर महीने करोड़ों रुपये मुंबई में बैठे तत्काल टिकट के धंधेबाजों को भेजे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
बस्ती से फरार चल रहे दलाल मुन्ना के खाते से जून में मुंबई के एक बैंक खाते में दस लाख रुपये भेजे जाने पर रेलवे विजिलेंस के कान खड़े हो गए हैं।
यूपी के दलाल भेज रहे पैसा
विजिलेंस का अनुमान है कि जितनी ज्यादा संख्या में व जिस तेजी से मुंबई से तत्काल कोटे के टिकट लखनऊ पहुंचे, उसी अनुपात में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के दलालों के बैंक खातों से रुपये भी ट्रांसफर हुए हैं।
अब विजिलेंस इन खातों का पता लगाने में जुट गई है।
दस लाख की मिली जानकारी
बस्ती से फरार चल रहे दलाल मुन्ना के घर से मिली बैंक पासबुक के आधार पर विजिलेंस को दस लाख रुपये के हस्तांतरण की जानकारी मिली है।
यह रकम एटीएम कार्ड के जरिए मुंबई के अलग-अलग स्थानों से निकाली गई। विजिलेंस को अंदेशा है कि मुन्ना की ही तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश में दर्जनों दलाल अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सिर्फ जून में गए करीब तीन करोड़
सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस टीम को पता चला है कि यहां से जून में दो से तीन करोड़ रुपये मुंबई के बैंक खातों में भेजे गए हैं।
फिलहाल विजिलेंस टीम बस्ती, गोंडा, बहराइच और गोरखपुर के उन बैंकों से संपर्क कर रही है, जहां से बड़े पैमाने पर रुपये मुंबई के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई पहुंची विजिलेंस टीम, दिखा असर
बस्ती में छापेमारी के बाद दिल्ली से एक विशेष विजिलेंस टीम मुंबई पहुंच गई है। टीम ने वहां उन 27 रेल आरक्षण केंद्रों पर बुधवार को छापा भी मारा, जहां से कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12541) के तत्काल कोटे के टिकट जारी हो रहे हैं।
टीम ने आरक्षण केंद्रों के कंप्यूटरों की भी जांच की। इस सख्ती का असर बुधवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेनों के तत्काल टिकटों की बुकिंग पर दिखाई पड़ा।