फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three died in a cylinder blast in Sitapur.

सीतापुर: घर में फटा सिलेंडर, तीन की मौत, छह गंभीर

Mon, 16 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर/लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर/लखनऊ Updated Mon, 16 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three died in a cylinder blast in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में नौ लोग बुरी तरह झुलस गए। जिला अस्पताल से सभी को नाजुक हालत में लखनऊ सिविल अस्पताल ‌रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोगो का यहां इलाज चल रहा है। ये सभी भी गंभीर हालत में हैं।

मोहल्ला ग्वाल मंडी निवासी रामकुमार के घर में कई परिवार किराए पर रहते हैं। रविवार शाम रामकुमार के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था। उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। गैस फैलते ही पूरे घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

ये हुए हादसे का शिकार, लखनऊ सिविल अस्पताल में तीन की मौत

Three died in a cylinder blast in Sitapur.

सूचना देने के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घर में फंसे बच्चों व महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सोनपाल का पुत्र विशाल (7), महेंद्र की पुत्री अंकिता (6), सुशील की पुत्री शीतल (6), बद्री प्रसाद की पत्नी नीतू (30), पुत्र कृष्‍णा (7), आयुष (3), राजेश की पत्नी किरन, संतोष का पुत्र सुमित (16), छंगा लाल की पुत्री प्रीती देवी (6) बुरी तरह झुलस चुकीं थी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गए।

उधर, लखनऊ के सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को भर्ती कराया गया। जहां देर रात आयुष, नीतू व एक अन्य महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed