{"_id":"5e4e17578ebc3ef27721ecc3","slug":"rape-of-eight-year-old-girl-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरात देखने गई बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, दो दिन बाद होश आने पर बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बरात देखने गई बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, दो दिन बाद होश आने पर बताई आपबीती
Thu, 20 Feb 2020 11:05 AM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के हाथरस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात करीब डेढ़ बजे बरात चढ़त को देखने गई आठ वर्षीय मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में बच्ची रात को तो घर आकर सो गई। सुबह जब मां ने उसकी हालत देखी तो उसे तुरंत इलाज के लिए ले गई। बच्ची दो दिनों तक बेहोश पड़ी रही। दो दिन बाद होश आने पर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल कोतवाली पहुंचे और वहां पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक 16 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे यह बच्ची गांव में निकल रही बरात को देख रही थी। तभी आरोपी कृष्णा यादव आया और बच्ची को मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
रात को बच्ची घायल हालत में ही सो गई। सुबह जब बच्ची को कराहते हुए उसकी मां ने देखा तो उसके शरीर के नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे। उसे इलाज के लिये ले जाया गया। दो दिन तक बच्ची अचेत हालत में रही। होश में आने पर उसने पूरी घटना परिवार वालों को बताई।