फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   pothole at shatabdi express at moradabad,driver wounded, stone pelters flee

मुरादाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, चालक जख्मी,पथराव करने वाले आरोपी फरार

Fri, 21 Sep 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
pothole at shatabdi express at moradabad,driver wounded, stone pelters flee
शताब्दी एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डासना और पिलखुआ के बीच गुरुवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें सहायक चालक जख्मी हो गया। इस घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद पथराव करने वाले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


आनंद विहार से काठगोदाम के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह सात बजकर चौबीस मिनट पर डासना और पिलखुआ के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें सहायक चालक जख्मी हो गया। इस घटना में चालक केबिन के शीशे टूट गए। जबकि इंजन में भी खराबी आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही एस्कॉर्ट में तैनात जवान कोच से बाहर आए तो पथराव करने वाले मौके से भाग गए। इसके बाद चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी गई। मुरादाबाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। जबकि चालक का इलाज कराया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात पत्थर फेंकने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुरादाबाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। 

इस घटना के बाद आरपीएफ ने पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक पर घूम रहे संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed