{"_id":"5d989adc8ebc3e013a3e4864","slug":"police-arrested-a-person-in-video-recording-in-ladies-toilet-in-vda-govt-office-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ऑफिस के महिला शौचालय में लगाया मोबाइल कैमरा, वीडियो रिकार्डिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी ऑफिस के महिला शौचालय में लगाया मोबाइल कैमरा, वीडियो रिकार्डिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार
Sat, 05 Oct 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में वीडीए कार्यालय स्थित महिलाओं के टॉयलेट में मोबाइल रख कर वीडियो रिकार्डिंग करने के आरोप में एक युवक को कर्मचारियों ने पकड़ कर शुक्रवार को पुलिस को सौंपा। वीडीए के स्टेनो संदीप मिश्र की तहरीर पर तेलियाबाग निवासी आकाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वीडीए के कर्मचारियों ने युवक को पकड़ कर सौंपा है। युवक पर आरोप है कि उसने महिलाओं के टॉयलेट में वीडियो रिकार्डिंग के लिए मोबाइल ऑन करके रखा था।
विज्ञापन
इसी बीच किसी महिला कर्मचारी की नजर मोबाइल पर पड़ी तो उसने शोर मचाया और कार्यालय परिसर में मौजूद युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। गिरफ्त में आए युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन