{"_id":"1cf2a2b46c8a1d6d7a9002ca1a56f49f","slug":"crime-mapping-on-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गूगल मैप पर मौजूद होगा क्राइम का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गूगल मैप पर मौजूद होगा क्राइम का ब्यौरा
अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 27 Nov 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो मेरठ जोन में क्राइम और अपराधियों पर काबू पाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए बुधवार को जोन के सभी नौ जिलों के सर्विलांस प्रभारियों एवं सर्विलांस सेल में तैनात सिपाहियों को क्राइम मैपिंग की ट्रेनिंग दिलाई गई।
आईजी आशुतोष पांडेय ने बताया कि ट्रेनिंग में उन्हें गूगल मैप द्वारा ट्रैकिंग करने के बारे में प्रशिक्षित कराया गया। ट्रेनिंग आगरा और अलीगढ़ से आए एक्सपर्ट के माध्यम से शुरू कराई गई।
उन्होंने बताया कि अभी तक लंदन में ही इस तरह की प्रणाली का उपयोग किया जाता है। चार महीने पहले इसको आगरा में लागू किया गया।
पूर्वांचल के गाजीपुर में भी इसकी शुरूआत की गई। वहां की सफलता के बाद मेरठ जोन के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है।
गूगल मैप पर ऐसे स्थानों को प्वाइंट आउट किया जाएगा, जहां दंगे, लूट, चोरी की वारदातें ज्यादा होती हैं।
वारदात होने के दो घंटे के भीतर इस मैप पर वारदात का ब्यौरा होगा। इसके आसपास के अपराधियों का ब्यौरा भी इस पर होगा।