फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   couple harassed in balrampur district

प्रेमी-प्रेमिका के बाल मुड़वाए, कालिख पोत गांव में घुमाया

Mon, 27 May 2013 12:28 PM IST
बलरामपुर/ब्यूरो
बलरामपुर/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
couple harassed in balrampur district

पति और ससुराल वालों की मारपीट से आजिज एक युवती को एक युवक से प्रेम हो गया। वह अब उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहती थी। लेकिन जब युवक को अपना पति बनाने का फैसला किया तो उस पर बेइंतहा जुल्म ढाए गए।

विज्ञापन


उसके पति और कुछ लोगों ने युवती व उसके प्रेमी के साथ मारपीट की। दोनों के बाल मुड़वा दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। रात भर दोनों को बंधक बनाए रखा। फिर रविवार सुबह दोनों को पूरे गांव में घुमाया।
विज्ञापन


मामला बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र का है।

गौरी (परिवर्तित नाम) की शादी दस साल पहले गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में हुई थी। पिछले दो साल से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। ससुराल वाले उसे मारते-पीटते और जुल्म ढाते। इस बीच उसकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की मारपीट से आजिज गौरी ने उसके संग शादी करने का फैसला कर लिया। करीब 7 महीने पहले युवक इंदौर चला गया और उसने पति से तलाक के बाद ही गौरी से शादी करने को कहा।

तीन दिन पहले युवक इंदौर से वापस आया और उसे अपने घर ले गया। यह बात गांव के लोगों को नागवार गुजरी।

गौरी ने तहरीर में बताया है कि शनिवार रात वह युवक के साथ उसके घर पर थी। देर रात उसका पति, ग्राम प्रधान पति फिरोज उर्फ चिक्कन, हनीफ, शहाबुद्दीन, अशफाक, मुख्तार व आजाद शकूर आए। और दोनों को जमकर पीटा। घर का सामान बाहर फेंक दिया। दोनों के बाल मुड़वा दिए।

दोनों के चेहरे पर कालिख पोती और रातभर पेड़ के नीचे बंधक बनाए रखा। रविवार सुबह सभी ने दोनों को गांव में घुमाकर अपमानित किया। दोपहर में वहां से किसी तरह गौरा थाने पहुंचे तो पुलिस ने भगा दिया।

एसपी ने मौके पर सीओ सिटी श्रीशचंद्र को भेजा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।


एसपी वीडी शुक्ला ने कहा कि गांव में दबंगों ने जिस तरह का व्यवहार महिला व उसके प्रेमी से किया है वह कानून के खिलाफ है। प्रकरण गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed