फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   controversy over aap candidate in muradabad

यूपी: नहीं थम रही आप में उपजी रार

Fri, 07 Mar 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 07 Mar 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
controversy over aap candidate in muradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आम आदमी पार्टी में प्रत्याशी को लेकर उपजी रार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। प्रत्याशी भी तय हो चुका है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता उनको चुनाव लड़ाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इनका तर्क है कि हर हाल में प्रत्याशी को बदला जाएगा। नौ मार्च को जारी होने वाली सूची पर सबकी निगाहें जमीं हुई हैं।

सत्रह फरवरी को आप ने खालिद परवेज को प्रत्याशी घोषित किया था। टिकट घोषणा के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया था। विरोध की अगुवाई भी जोनल संयोजक विशाल शर्मा खुद कर रहे हैं। कई चरणों में ये लोग यूपी प्रभारी के सामने अपना विरोध जता चुके हैं।
विज्ञापन


आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में भी गुटबाजी का असर साफ दिखा था। इसके बाद चार मार्च को कौशांबी स्थित मुख्यालय में फिर से ये दावेदार जुटे थे लेकिन फिर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रत्याशी बदलने की मांग करने वालों का उत्साह थोड़ा कम तो हुआ लेकिन उन्हें अभी भी टिकट बदलने की आस है। नौ मार्च को यूपी को लेकर दूसरी सूची जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।


जोनल संयोजक विशाल शर्मा का कहना है कि इस सूची में ‘सुखद’ समाचार मिलेगा। उधर, अभी तक आप के प्रत्याशी खालिद परवेज इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि वे पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed