फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   controversial poster of priyanka in allahabad

कांग्रेसियों ने लगाया प्रियंका का विवादित बैनर

Sat, 03 May 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
controversial poster of priyanka in allahabad

अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की मांग कर स्थानीय कांगेसियों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

विज्ञापन


विवादित पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने के लिए चर्चित शहर कांग्रेस के सचिव हसीब अहमद और पार्टी नेता श्रीशचंद्र दुबे ने इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर एक और बैनर लगाकर पार्टी में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन


बैनर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ इन दोनों नेताओं की भी तस्वीर है। बैनर में लिखा है, ‘एक नारी सब पर भारी। कांग्रेसियों को है मइया से ललक, प्रियंका में दिखती है इंदिरा की झलक। मइया जल्द लगा दो प्रियंका के माथे पर कांग्रेसी तिलक।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लगाया था प्रियंका का विवादित पोस्टर

controversial poster of priyanka in allahabad

पहले भी हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने सिविल लाइंस में एक होर्डिंग लगाकर सोनिया गांधी को बीमार बताते हुए प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर विवाद खड़ा कर चुके हैं।

सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगे होर्डिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो के साथ लिखा था, ‘मइया अब रहती बीमार, भइया पर पड़ गया भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार, पार्टी का करो प्रचार, कांग्रेस की सरकार बनाओ तीसरी बार।’

पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद दोनों कांग्रेसियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। बाद में दोनों को पार्टी में इस शर्त के साथ शामिल कर लिया था अब वे दोबारा ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।

सीने पर विवादित पोस्टर लगाकर किया था यज्ञ

controversial poster of priyanka in allahabad

इसी साल अप्रैल में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद और युवक कांग्रेस के श्रीशचंद्र दूबे की अगुवाई में मंगलवार को संगम तट पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुछ कांग्रेसी ऐसे पोस्टर लेकर पहुंचे थे जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अर्जुन और प्रधानमंत्री मनमोहन को सारथी के रूप में दर्शाया गया था।

हसीब समेत कांग्रेसियों ने पोस्टरों के साथ बाकायदा फोटो भी खिंचवायी लेकिन बाद में इससे किनारा कर लिया। सचिव हसीब अहमद ने तर्क दिया कि यह भाजपा की साजिश है। अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed