{"_id":"f7605bf2-d9d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"control-room-in-lucknow-for-uttarakhand-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल करें: उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार की हेल्प लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल करें: उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार की हेल्प लाइन
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
भारी वर्षा और बाढ़ के कारण उत्तराखंड में फंसे पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ में में हेल्प लाइन चालू की गई हैं।
विज्ञापन
इसके लिए लखनऊ के बापू भवन स्थित राहत आयुक्त कार्यालय में कंट्रोम रूम बनाया गया है।
इसका फोन नंबर-0522-2237515 तथा फैक्स नंबर- 0522-2238084 और 0522-2236305 है। इसके अलावा राहत आयुक्त एल. वेंकटेश्वरलू के कार्यालय का फोन नंबर-0522-2238200 व मोबाइल नंबर 09415409983 है।
विज्ञापन
राहत आयुक्त कार्यालय हेल्प लाइन
0522-2236740, 6451993 (फोन)
ईमेर्ल आईडी
relief_commissioner@yahoo.com, mayank_relief@yahoo.com, sforelief2012@gmail.com
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
राहत एवं बचाव के लिए देंगे हरसंभव सहायता : अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में फंसे प्रदेश के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए उत्तराखंड सरकार को राहत और बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 14 डॉक्टरों की टीम विशेष फ्लाइट से शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना होगी।