फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Contractor shot dead in Ghazipur two injured including nephew

गाजीपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, भतीजा समेत दो घायल

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Contractor shot dead in Ghazipur two injured including nephew
ठेकेदार अनिल सिंह

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित मरदह थाना क्षेत्र का बोगना गांव सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंज उठा। भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर ठेकेदार की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में वहां मौजूद उनके भतीजे समेत दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


वाकया उस समय हुआ, जब ठेकेदार अपने दरवाजे पर फोन से बात कर रहे थे और उनका भतीजा बगल में मौजूद था। वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण के पैर में भी गोली लगी है। घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के कुछ देर बाद एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह और एएसपी ग्रामीण अनिल झां भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

बोगना निवासी अनिल सिंह (45) मुंबई के एक कंट्रक्शन कंपनी में मजदूर उपलब्ध कराने की ठेकेदारी करते थे। वह बीते 17 अक्तूबर को अपनी पत्नी सीमा और पुत्र शनि के साथ वाराणसी किसी जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में आए थे। वहां से वह घर बोगना चले आए। शाम को ठेकेदार अनिल सिंह और उनका भतीजा राजकुमार दरवाजे पर फोन से बात कर रहे थे। इसी दौरान चार लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे। दो लोग उन्हें ललकारने लगे। जबकि अन्य दो ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

गोली ठेकेदार अनिल सिंह के सीने और शरीर के अन्य हिस्से में लगी। जबकि भतीजा राजकुमार सिंह के हाथ में लगी है। उधर इस बीच आटा चक्की में गेहूं देने जा रहे ग्रामीण हरिकेश राम के पैर में गोली लगी है। तीनों लहूलुहान होकर घटना स्थल पर गिरकर छटपटाने लगे। जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया, यहां डाक्टरों ने ठेकेदार अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उनके भतीजा और ग्रामीण का उपचार चल रहा है। उधर हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ के बाद बोगना गांव के लिए रवाना हो गए। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने मरदह, बिरनों, नोनहरा, जंगीपुर और कासिमाबाद थाने की पुलिस टीम गठित कर दी है। छह थानों की टीम एसपी ग्रामीण और कासिमाबाद सीओ के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी है। 

एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने अनिल सिंह और राजकुमार सिंह पर गोली चलाई है। इसमें अनिल सिंह की मौत हो गई है। पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी हो रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी। बोगना गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed