{"_id":"f7c41848-be63-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"contract-teachers-will-not-arbitrary-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा शिक्षकों की मनमाने ढंग से नहीं जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा शिक्षकों की मनमाने ढंग से नहीं जाएगी नौकरी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों और कर्मियों की सेवा अब बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमाने ढंग से समाप्त नहीं कर सकेंगे। उन्हें सेवा समाप्त करने का कारण बताना होगा।
विज्ञापन
साथ ही अब संबंधित कार्मिक को पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक डॉ. मीना शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि नवीनीकरण की प्रक्रिया 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूरी करते हुए इसकी सूचना सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को भेज दी जाए।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल न जाने वाली लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं।
प्रत्येक स्कूलों में 100-100 लड़कियों को शिक्षा देने के साथ रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था है।
स्कूलों के संचालन और पढ़ाई के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों, कर्मियों व वार्डन को रखा जाता है। संविदा का कार्यकाल 11 माह 29 दिन का होता है। इसके बाद अच्छा कार्य करने वालों का स्वत: नवीनीकरण करने की व्यवस्था है।
इस संबंध में पूर्व में आदेश जारी है। इसके बाद भी बीएसए बिना कारण संविदा समाप्त कर देते हैं। इसलिए नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़े।
बीएसए को भेजे निर्देश में कहा गया है कि किसी की सेवाएं ठीक न पाए जाने पर फाइल पर कारण स्पष्ट करना होगा और संबंधित को पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देना होगा।
सेवा अनुबंध में यह प्रावधान होगा कि सेवाएं ठीक न होने पर एक माह की नोटिस पर उसे हटाया जाएगा।