फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress will start Jai Bharat Maha Sampark Abhiyan in Uttar Pradesh

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में 'जय भारत महासंपर्क अभियान', जनता को बताएगी पार्टी ने देश के लिए क्या किया

Wed, 18 Aug 2021 07:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Aug 2021 07:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव करीब आते ही शुरू हुई संपर्क अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश। भाजपा, सपा, बसपा के साथ कांग्रेस भी हुई सक्रिय...

विज्ञापन
Congress will start Jai Bharat Maha Sampark Abhiyan in Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार से अगले तीन दिन (19 अगस्त से 21 अगस्त) के लिए राज्य में 'जय भारत महासंपर्क अभियान' चलाने जा रही है। इस अभियान में पार्टी जनता को यह बताने का प्रयास करेगी कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश के लिए क्या किया। कथित तौर पर वह अपने नेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा की 'पोल-खोल' भी करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यूपी के हर ग्राम पंचायत में कम से कम 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान दो पुस्तकों 'हम कांग्रेस के लोग और भारत के खिलाफ संघ का प्रचार' के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इस अभियान में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। लगभग 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान के दौरान प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम भी करेंगे। इस प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को समझने, लोगों से उसका संभावित समाधान खोजने और उसके क्रियान्वयन के मुद्दे पर भी बात करेंगे। 24 अगस्त को पार्टी न्याय पंचायत स्तर के अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का काम भी करेगी।

विज्ञापन

लगातार लोगों से जुड़ने की कोशिश

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक अभियान जारी कर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी को पता है कि उसकी राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उसका उत्तर प्रदेश में मजबूत होना बेहद आवश्यक है। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इसके पहले निषाद मतदाताओं से जुड़ने और कोरोना काल में पीड़ितों की सेवा कर उनसे जुड़ने की कोशिश कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पार्टियों ने शुरू किए जनसंपर्क अभियान

यूपी चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने कार्यक्रम बनाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जनता से संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है तो समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्राओं के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी प्रबुद्ध जन सम्मेलन चलाकर ब्राह्मण मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रही है। आगे आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रम और तेज हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed