{"_id":"6b0559007b7dadd3eb0f8c05","slug":"congress-leader-imran-masood-says-i-am-not-begging-anyone-for-anything-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'मैं किसी से किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहा हूं'; 26 सीटों के ऑफर पर इमरान मसूद की तीखी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'मैं किसी से किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहा हूं'; 26 सीटों के ऑफर पर इमरान मसूद की तीखी प्रतिक्रिया
Tue, 24 Nov 2026 03:01 PM IST
Sharukh Khan
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बैठक खत्म हो गई है। वहीं, बैठक के बीच खबर आई की सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया है, इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
Imran Masood
- फोटो : IANS
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच सामने आया है कि सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का ऑफर दिया है। इन खबरों पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे यह पेशकश कब कर रहे हैं; शायद आपको पता हो। मैं किसी से किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहा हूं..."
विज्ञापन
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे यह पेशकश कब कर रहे हैं; शायद आपको पता हो। मैं किसी से किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहा हूं..."
Delhi: Congress leader Imran Masood, reacting to reports that the Samajwadi Party has offered 26 Assembly seats to the Congress for the 2027 Uttar Pradesh elections, says, "I don't know when they are making this offer; perhaps you know. I am not begging anyone for anything..." https://t.co/QD4TAM6nMN
— IANS (@ians_india) November 24, 2026विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, "...अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है।
एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं... निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं... अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा।
एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं... निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं... अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा।
विज्ञापन
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा, "अभी समय है। सारी सीटों पर बात हो जाएगी...अभी बात चल रही है। हम अभी किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं।"
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, "हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई।
403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरा नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे... किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं... वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे..."
