फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress bsp collation in up for 2014 election

यूपी में हाथी पर सवार होगी कांग्रेस!

Fri, 20 Dec 2013 08:49 AM IST
धीरज कनोजिया/दिल्ली
धीरज कनोजिया/दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
congress bsp collation in up for 2014 election

विधानसभा चुनावों में जमीन खिसकने के बाद अब कांग्रेस में ‘मोदी फोबिया’ बढ़ने लगा है। लिहाजा, गठबंधन की बैसाखी के सहारे नरेंद्र मोदी को रोकने की रणनीति पर काम करने की बात चल रही है।

विज्ञापन


इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ कांग्रेस पार्टी गठबंधन का दांव लगा सकती है। खासकर चुनावों के बाद नहीं बल्कि पहले गठबंधन की संभावनाओं को कांग्रेस ने तलाशना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बसपा से तालमेल को लेकर पार्टी की ओर से पहल करने की बात है। 2014 में चुनावी फायदे को देखते हुए कांग्रेस को सपा के मुकाबले बसपा बड़ी सहयोगी के रूप में दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन में सहयोगी दलों कौन होंगे। कौन नहीं। इसको तय करने वाली रक्षा मंत्री ए के एंटनी कमेटी के सदस्य भी सक्रिय हो गए हैं। कमेटी के एक सदस्य ने बसपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की बात कही है।

सदस्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के घटती लोकप्रियता को देखते हुए उसके साथ जाने का सवाल ही नहीं है।

लिहाजा दलित और मुस्लिम समीकरण को ध्यान में रखते हुए बसपा पर दांव लगाया जा सकता है। पार्टी का आकलन है कि कांग्रेस के मुस्लिम और बसपा का दलित वोट बैंक अगर एक साथ जुटता है तो उत्तर प्रदेश में मोदी के बढ़ते कदमों को रोका जा सकता है। हालांकि बसपा में अभी इसे लेकर ज्यादा उत्साह दिखाया नहीं जा रहा है।

मगर कांग्रेस के मैनेजरों को उम्मीद है कि आज नहीं तो कल मायावती उनके प्रस्ताव को मान सकती है। वैसे राहुल गांधी हमेशा एकला चलो के सिद्धांत पर आगे बढ़ने की वकालत करते रहे हैं।


मगर पार्टी के सूत्रों का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक हालत में कांग्रेस के खिलाफ माहौल को देखते हुए वह भी इस विकल्प पर मान सकते हैं।

गठबंधन कब होगा, इस सवाल के जवाब में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये सब इतना आसान नहीं है कि दिमाग में विचार आया और गठजोड़ कर लिया। इसकी पूरी प्रक्रिया है।

बसपा से अभी बैक चैनल से बात शुरू करने की कसरत चल रही है और इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed