{"_id":"59671e6b4f1c1b19288b4ce9","slug":"collective-mundan-against-terror-attacks-on-devotees-in-amarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में सामूहिक मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में सामूहिक मुंडन
amarujala.com, Submitted by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक मुंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर सामूहिक मुंडन कराकर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले का विरोध किया। इस दौरान पाकिस्तान, महबूबा मुफ्ती एवं ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
महासभा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद, महबूबा मुर्दाबाद एवं ममता मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंचे और मुंडन करवाया। अशोक पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत महबूबा मुफ्ती एवं ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। पश्चिम बंगाल में ममता के इशारे पर हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं।
वे मुस्लिमों को मजबूत कर अपना वोट बैंक बढ़ाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग के अलर्ट के बावजूद अमरनाथ यात्रियों की हत्याएं कैसे हुईं। महबूबा सरकार आतंकियों को मौका दे रही है, ताकि दहशत का माहौल बने। यह जांच का विषय है कि बिना पंजीकरण कराए बस अमरनाथ यात्रियों के साथ काफिले में कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों एवं जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों को गोली मारने का आदेश सेना को दिया जाए। महासभा नेताओं ने अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 लाख रुपये तुरंत मुआवजा देने की मांग की। मुंडन कराने वालों में अशोक पांडेय, गजेंद्र पाल सिंह आर्य, जयवीर शर्मा, मनोज सैनी, हरिशंकर शर्मा, अनिल वर्मा, संजय वार्ष्णेय, बब्बू, भोला, सोनू बघेल, पंकज बघेल, सचिन शर्मा आदि शामिल रहे।