{"_id":"7682ae58-ccf9-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"cng-for-6-cities-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के छह शहरों में जल्द मिलेगी सीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के छह शहरों में जल्द मिलेगी सीएनजी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के छह शहरों में जल्द ही सीएनजी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पेट्रोलियम व नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने इलाहाबाद, मथुरा, मेरठ, आगरा, खुर्जा और मुरादाबाद में सीएनजी की आपूर्ति में आ रही अड़चनों को दूर कर इन शहरों में सीएनजी आपूर्ति को हरी झंडी दे दी है।
बोर्ड ने इन शहरों की चयनित कंपनियो को 120 दिनों के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सभी तेल कंपनियों ने बोर्ड के निर्देश पर सहमति भी जता दी है।
चंडीगढ़ और इलाहाबाद मेसर्स आईओसीएन और अदाणी गैस लिमिटेड, मेरठ में गेल गैस, मथुरा में मेसर्स डीएसएम इन्फ्रास्ट्रक्चर और सौम्या माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड सीएनजी की आपूर्ति करेंगी।
विज्ञापन