फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi lashed out at SP in vidhanmandal and Praised Shivpal Yadav

सदन में सपा पर जमकर बरसे योगी: उमेश पाल हत्याकांड से लेकर शिवपाल की तारीफ तक, पढ़ें- सीएम के भाषण की अहम बातें

Wed, 01 Mar 2023 06:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर सीएम योगी जमकर बरसे। कहा कि अखिलेश यादव के साथ आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है। आरोपी के साथ फोटो सबकुछ बयां करती है।

विज्ञापन
CM Yogi lashed out at SP in vidhanmandal and Praised Shivpal Yadav
यूपी विधानमंडल सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यूपी में स्केल और स्किल दोनों है। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव के साथ आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है। आरोपी के साथ फोटो सबकुछ बयां करती है। शिवपाल यादव की सीएम योगी ने तारीफ की। सीएम बोले, शिवपालजी के साथ हमेशा धोखा होता आया है। वह अगर इधर होते तो तस्वीर कुछ और होती। यहां पढ़ें विधानमंडल में सीएम योगी के भाषण की अहम बातें

विज्ञापन

  • उमेश पाल हत्याकांड को लेकर सपा को घेरते हुए सीएम बोले, कल पूरे टेलीविजन रंगे थे, प्रयागराज की घटना को लेकर। पूरी घटना के साजिशकर्ता की फोटो वायरल हो रहे थी। कोई उससे भाग नहीं सकता है। हाथ मिला रहे हैं, पीछे आपकी पार्टी का सिंबल लगा है, फिर भी आप मुंह मोड़ने का काम कर रहे हैं। उमेश पाल, संदीप निषाद की कोई जाति नहीं थी क्या। यानि आप ठेका ले चुके हैं जाति का लेकिन किसी गरीब, पिछड़े को पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर मरवाएंगे, ये क्या तमाशा है, फिर मुकर भी जाएंगे, ये बड़ी अजीब बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • सीएम योगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक... निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो...। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।
विज्ञापन

  • सीएम योगी ने कहा, राजू पाल की कोई जाति नहीं थी क्या, जब राजू पाल की हत्या हुई थी तब इस माफिया के संरक्षणदाता कौन थे। राजू पाल अपने दम पर विधायक बन गया था। आप जाति-जाति की बात करते हैं। मैंने इसी बात को पिछली बार भी कहा था। हम विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की बात करते हैं तो आप हंसते हैं। आपने प्रदेश को जहां छोड़ा था आज यात्रा उससे बहुत आगे बढ़ चुकी है।

  • नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को लेकर सरकार के प्रयासों सवाल उठाया तो बुधवार को सीएम योगी ने उनके आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ने एमएसएमई को नया जीवन दिया है। इसी का परिणाम है कि यूपी एक्सपोर्ट का हब बना है। यूपी आज 2016 -17 की तुलना में दोगुने से अधिक रोजगार दे रहा है। 21-22 में 1 लाख 56 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हमारा केवल 21-22 में ही पहुंच चुका है। 

  • सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया था हम अगले पांच साल में इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आपने प्रदेश में माफियाओं को खड़ा किया और प्रदेश को विकास के पैमाने पर पीछे जाने को मजबूर कर दिया।

  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। आपने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' दिया था। उन्होंने सपा पर प्रदेश के कलाकारों व लघु उद्यमियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

  • योगी बोले, हमारी सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। हमने राज्यकोष के घाटे को कंट्रोल किया है। खिलाड़ियों का सम्मान किया। हर समस्या के दो समाधान भाग लो या भाग दो। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। कोरोना काल में हमने वैक्सीन जाति देखकर नहीं लगाई। हमारी सरकार चुनौतियों को स्वीकार करती है। 

  • सीएम ने कहा, पहले की सरकारों में बुंदेलखंड पानी के लिए तरसता था, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे। बजट के आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है यूपी हमारा राज्य आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। हमारे पास आज के दिन बढ़ा राजस्व लोक कल्याण का आधार बन रहा है। गरीबों, किसानों, माताओं और बेटियों के कल्याण का आधार बन रहा है। वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का आधार बन रहा है।

  • योगी बोले, मैं कह सकता हूं कि हमारा पहला ग्राउंड ब्रेकिंग होने दीजिए यूपी नंबर दो की अर्थव्यवस्था होगी, पांच साल में देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था होगा। सीएम ने आगे कहा कि पिछले पांच वर्ष में कोई अतिरिक्त टैक्स जनता पर नहीं लगाया। पेट्रोल डीजल के दाम यूपी में सबसे कम है, अगल-बगल के राज्यों से मिला लीजिए।

  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बात कर रहे थे न, 2012 से 17 के बीच क्या हुआ था हर कोई जानता है। 2016-17 में अनुसूचित जाति और जनजाति के 21 लाख 21 हजार 629 छात्र-छात्राओं की तत्कालीन सरकार ने छात्रवृत्ति रोक दी थी। जब हमारी सरकार आई मार्च 17 में हमने दोनों साल का जोड़कर स्कॉलरशिप दिया था। यही लोग दलितों, गरीबों, वंचितों, पिछड़े के हक पर डकैती डालने का काम करते थे।

  • सीएम योगी ने आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की अभिनव योजना प्रदेश की एमएसएमई को देश के अंदर और दुनिया के अंदर प्रस्तुत किया। आज ये दुनिया की लोकप्रिय योजना बन चुकी है। प्रधानमंत्री आज पूरी दुनिया में कहीं जाते हैं और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की प्रतिकृति उपहार में देते हैं तो कलाकार की कृति को वैश्विक मान्यता मिलती है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि टेस्ट, वैक्सीन और राशन किसी की जाति देखकर नहीं लगाए गए थे। योजनाओं का लाभ, विकास सब तक पहुंचाने का काम हमने पूरी मजबूती के साथ किया। विरोधी दल कैसी बातें कर रहे थे। जाति हाय री जाति। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed