फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav in UP vidhansabha Know Who Targeted Each Other in Hindi

योगी बनाम अखिलेश: मिसाइल से लेकर विदेश यात्रा तक, जानें विधानसभा में कैसे एक-दूसरे पर निशाना साधा?

Wed, 30 Mar 2022 10:34 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 30 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का सर्व सर्वसम्मति से चुनाव हो गया। इसके बाद नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने महाना को बधाई दी। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav in UP vidhansabha Know Who Targeted Each Other in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा में मंगलवार को सतीश महाना नए अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने रोचक अंदाज में भाषण दिया। सीएम योगी ने पिछली सरकार का गुणगान किया, तो सपा मुखिया ने नई सरकार को नसीहत दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में 26.48 मिनट और सपा मुखिया ने 19 मिनट तक अपनी बात रखी। सीएम योगी ने इस दौरान सदन के पिछले सत्र का जिक्र किया। कहा कि कुछ दिन पहले यहां एक-दूसरे पर खूब मिसाइल दागे गए। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन

सदन में क्या बोले योगी? 

CM Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav in UP vidhansabha Know Who Targeted Each Other in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
ये यूपी में ही हो सकता है : नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आपका चयन अत्यंत सुखद का अनुभव कराता है। वो भी तब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुछ समय पहले ही दोनों ओर से मिसाइलें चल रहीं थीं। उस वक्त दोनों तरफ के लोग एक दूसरे की मिसाइल से बचने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे थे। लेकिन ये भारत और खासतौर पर उत्तर प्रदेश में ही संभव है जब तमाम राजनीतिक मतभेद खत्म करके आज सभी ने सर्वसम्मति से आपका चुनाव किया। लोकतंत्र की पुष्टि करने के लिए हम मिलकर इस अभियान को बढ़ाएंगे।’ 

सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र का दो पहिया : ‘लोकतंत्र के दो पहिए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष। दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सर्वांगिण विकास के लिए काम कर सकते हैं। लोगों के बीच इसका संदेश दे सकते हैं।’ 

जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती : ‘चुनाव तक हर तरफ के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, आक्षेप लगाया। लेकिन एक बात साफ है कि जनता कभी भी नकारात्मकता को नहीं स्वीकारती है। जनता केवल सकारात्मकता को ही महत्व देती है। हमेशा प्रगतिशील सोच को स्थान देती है। जो सकारात्मक होगा वो अंगीकार किया जाएगा।’

यूपी के विकास के बारे में सोचना : ‘अब हमें यूपी के विकास पर सोचना है। युवाओं के बारे में सोचना है। महिलाओं के बारे में सोचना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश उन सारी उम्मीदों को पूरा कर सकता है जो देश की जनता करती है।’
विज्ञापन

अखिलेश ने यूं रखी बात

CM Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav in UP vidhansabha Know Who Targeted Each Other in Hindi
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आप राइट से चुनकर आए, लेकिन लेफ्ट की तरफ देखना होगा : नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘विधानसभा अध्यक्ष का आसन एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि जब विपक्ष के लोग सवाल उठाएंगे तो आप (विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना) उन्हें पूरा मौका देंगे। आप राइट से चुनकर आए हैं मगर अब आपको लेफ्ट की तरफ देखना होगा। आप रेफरी हैं तो उम्मीद है कि आप कभी खेल का हिस्सा नहीं बनेंगे। आप जितना विपक्ष को मौका देंगे लोकतंत्र उतना मजबूत होगा।’

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए परंपरा : ‘मैं पहले भी इस सदन में रह चुका हूं। सिर्फ बेंच बदल गई है। पहले सत्ता पक्ष में थे अब विपक्ष में रहना है। लोकतंत्र की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। जिसे अध्यक्ष बनाया जाता था, वो छिप जाता था। वो नहीं बनना चाहता था। फिर सदन के नेता और विपक्ष के नेता उन्हें ढूंढकर आसन तक पहुंचाते थे। आज भी ये परंपरा लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।’ 

केवल राइट वालों को विदेश यात्रा न ले जाइएगा : ‘मुझे खुशी है कि आप हमारे अध्यक्ष बने हैं। आपने सैकड़ों विदेश यात्राएं की हैं। जब कभी विदेश यात्रा होगी तो हम लोगों को आप भूलिएगा नहीं। केवल राइट वालों को ही बैठाकर न लेते जाइएगा। हालांकि राइट में कई ऐसे सदस्य हैं जो विदेश नहीं जाना चाहते। ये बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि विदेश जाने का कुछ लाभ भी है। अगर मैं विदेश नहीं गया तो देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस वे नहीं बना पाता। आपके जिले में मेट्रो नहीं बनवा पाता।’ 

हमारे मंत्री कई बार जवाब नहीं दे पाते थे : ‘जब हम सत्ता में थे तो आप खूब सवाल पूछते थे। कई बार हमारे मंत्री जवाब नहीं दे पाते थे तो मुझे खड़ा होना पड़ता था। इसलिए वो अनुभव आपके पास है। अब हम विपक्ष में हैं और आपके संरक्षण की जरूरत पड़ेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed