{"_id":"ce84ce32-a216-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"civil-engineer-jobs-recruitment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अभियंता के रिक्त पदों पर होगी बंपर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अभियंता के रिक्त पदों पर होगी बंपर भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2013 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सरकारी निर्माण एजेंसियों में अभियंताओं के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई तक अभियान चलाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निर्माण एजेंसियों में कार्यरत तकनीकी कर्मियों और गैर तकनीकी कर्मियों को नई तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रत्येक निर्माण एजेंसियों को 25 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की जांच थर्ड पार्टी से करानी होगी।
मुख्य सचिव बुधवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में निर्माण एजेंसियों की तकनीकी क्षमता, स्टाफ, ट्रेनिंग क्वालिटी कंट्रोल, अनुश्रवण आदि पर विस्तृत विचार-विमर्श कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कार्मिक को निर्देश दिया कि सरकारी निर्माण एजेंसियों से प्राप्त रिक्त पदों को भरने संबंधी प्रस्तावों का परीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसियां अधिष्ठान, लेखा प्रणाली व परियोजनाओं के अनुश्रवण का कम्प्यूटरीकरण कराने के साथ कर्मियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिलाएंगी।
एजेंसियां वेबसाइट को अपडेट रखेंगी और सूचनाओं का आदान-प्रदान व पत्राचार ई-मेल से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की विशिष्टियों के पुनरीक्षण के लिए एक सेल का गठन मुख्य अभियन्ता भवन, लोक निर्माण विभाग के स्तर पर किया जाएगा।