फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   yuvak tower par chadha in chitrakoot

चित्रकूटः किरायेदारों से परेशान युवक टावर पर चढ़ा

Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
yuvak tower par chadha in chitrakoot
चित्रकूट। किराएदारों के मकान खाली न करने से परेशान मकान मालिक शहर के पुरानी बाजार फुलगंजी मोहल्ला स्थिति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से खुदकुशी करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उससे नीचे उतरने की मिन्नतें की, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके बाद वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

शहर के फुलगंजी मोहल्ला निवासी हाशिम खां पुत्र भोंदू गुरुवार को मोहल्ले में स्थित लगभग 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। बताया कि बंटवारे में मिला मकान किरायेदार नहीं खाली कर रहे हैं। इससे वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाइयों ने मकान का बंटवारा सही नहीं किया। जानबूझकर किरायेदारों की ओर का हिस्सा उसे दिया है। किराएदार न तो किराया दे रहे हैं और न ही मकान खाली कर रहे हैं। इससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली के एसआई प्रवीण कुमार, राधेकृष्ण बिहारी व हरी सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी पहुुंच गए। इस दौरान मोबाइल टावर के नीचे अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई।
कुछ देर बाद दरोगा और सभासद सुशील श्रीवास्तव के आश्वासन पर हाशिम खां टावर से उतरा। लगभग ढाई घंटे बाद हाशिम के सुरक्षित नीचे उतर आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
उसने पुलिस को मकान के कागजात दिखाते हुए बताया कि उसके भाई ने जबरन मकान अपने साले को बेच दिया। उसके हिस्से के मकान में किराएदार भी रहते हैं, जो खाली नहीं कर रहे है। मकान खाली करने को कहने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं।

उसने आला अफसरों सहित मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर वह टावर पर चढ़ गया। हाशिम को कोतवाली पुलिस साथ ले गई। किराएदारों को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed