फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth's condition critical due to collision with government vehicle

सरकारी वाहन की टक्कर से युवक गंभीर

Thu, 20 Oct 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth's condition critical due to collision with government vehicle
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार के पास सरकारी वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार कर्वी निवासी इलेक्ट्रिानिक्स सामग्री के मिस्त्री अरविन्द कुमार पुत्र लालबहादुर ने बताया कि मंगलवार की रात को दुकान से अपने घर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह पुरानी कोतवाली भवन के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार से आई बुलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद बुलेरो भागने लगी।
स्थानीय लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। वाहन में सरकारी विभाग का नाम लिखा था। उसमें तीन लोग सवार थे। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इसके अलावा रैपुरा गांव निवासी फूलचंद्र बुधवार की सुबह बाइक से खेत गया था। वापस घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत होने पर घायल हो गया।
बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की उर्मिला (25) पत्नी नत्थू बुधवार की सुबह घर के सामने बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed