फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth killed in dispute for girlfriend

Chitrakoot News: प्रेमिका के लिए विवाद में युवक की हत्या

Fri, 24 Feb 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in dispute for girlfriend
चित्रकूट। सदर कोतवाली के बरवारा गांव में प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों में हुए विवाद में एक प्रेमी ने दूसरी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। शव बोरे में भरकर नहर किनारे गड्ढे में दबा दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने गड्ढे को खुदवाया तो बोरे में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने गांव के ही दो नामजद को हत्या के आरोप में पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हल्का इंचार्ज दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गुुरुवार को शहर कोतवाल दीपेंद्र सिंह मय फोर्स बरवारा गांव पहुंचे। उनके साथ गांव का कमल उपाध्याय, सनी कुमार व एक लड़की भी थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे गड्ढा खुदवाया। गड्ढे से एक बोरा मिला, जिससे दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों की मदद से उसे खोला गया तो शव निकला। इस शव की शिनाख्त गांव के लखपत सिंह ने बेटे निखिल कुमार (20) के रूप में की। शव एक माह से ज्यादा समय का होने से सड़ गया था जिससे उसके कपड़ों व शरीर पर माला व अंगूठी से शिनाख्त हुई। इसकी जानकारी होते ही सारा गांव मौके पर जमा हो गया। इस घटना से सनसनी फैली रही।
विज्ञापन

गांव के लखपत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को गांव के शिव मंदिर में कीर्तन था। इसमें गांव भर के लोग एकत्र थे और प्रसाद वितरण देर रात तक चला। इसी दिन से उसका पुत्र निखिल घर नहीं लौटा। एक दिन तक पता न चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसमें आशंका जताई थी कि गांव के ही कमल उपाध्याय व सनी कुमार ने उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसकी जांच पुलिस कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पुलिस ने गांव की एक लड़की को भी पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निखिल के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। इससे पूरा राज खुला। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र का गांव की अन्य बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। इसी लड़की से गांव के ही कमल उपाध्याय का भी परिचय था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। कोतवाली में तहरीर देकर कमल व उसके दोस्त सनी पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग को ही लेकर था। कमल ने निखिल को रास्ते से हटाने के लिए शिव मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान ही पकड़कर गमछे से हत्या कर बोरे में शव भर नहर किनारे दबा दिया था। सनी के सहयोग की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी और कई तथ्य सामने आएंगे। उधर मामले में डेढ़ माह तक लापरवाही करने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने हल्का इंचार्ज राधेश्याम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed