फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth killed in accidents, six injured

हादसों में युवक की मौत, छह घायल

Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in accidents, six injured
चित्रकूट। अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव का दिनेश (25) बुधवार शाम सब्जी लेने के लिए बाइक से बाजार गया था।
विज्ञापन

सरैंया कस्बे के पास वह बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उसकी दो पुत्रियों और पत्नी सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को रानीपुर भट्ट केे समीप टेंपो पलटने से उसमें सवार भौरी के तालाब पुरवा का राजा (25), जानकीकुंड की ऊषा (30), मानिकपुर का आशू मिश्रा (18), बांदा जिले के कमासिन के मेघा का दुर्गा प्रसाद (60), मप्र के रीवा जिले के जवा तहसील के सकटा का संगमलाल (43), सुशील भी घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed