फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young man hanged himself inside an abandoned house

Chitrakoot News: सूने घर के अंदर युवक ने लगाई फांसी

Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself inside an abandoned house
चित्रकूट। घर के अंदर युवक ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

सरैंया चौकी क्षेत्र के गदाखान चंद्रामारा निवासी युगुल किशोर पटेल ने बताया कि उसका छोटा भाई अर्जुन सिंह (30) कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई रोड में किराए के मकान में रहता था। रविवार की देर शाम को घर के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद पड़ोसी किरायेदारों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया कि अर्जुन शहर में एक बैंक मैनेजर का हेल्पर था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक पुत्र है। पत्नी पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना के समय पत्नी मायके खुटहा गांव में थी। शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना के पीछे कुछ परिजनों ने बताया कि अर्जुन कई माह से मानसिक तनाव में रहता था, लेकिन घर में इसका जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed