{"_id":"68d192d41f690528710be89f","slug":"you-will-also-have-to-give-the-exam-only-then-you-will-knowthe-spokesperson-got-angry-after-hearing-this-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-121224-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: परीक्षा तो आपको भी देनी होगी, तब पता चलेगा...सुनते ही भड़कीं प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: परीक्षा तो आपको भी देनी होगी, तब पता चलेगा...सुनते ही भड़कीं प्रवक्ता
Mon, 22 Sep 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शिवरामपुर स्थित डायट परिसर में शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान एक प्रवक्ता और शिक्षकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रवक्ता ने कहा कि सबको टीईटी परीक्षा देनी होगी, तभी पता चलेगा कि कौन पास होता है। इस पर शिक्षकों ने जवाब दिया परीक्षा तो आपको भी देनी होगी, तब पता चलेगा...। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामले की शिकायत पर जांच समिति गठित कर दी गई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि शिवरामपुर के डायट परिसर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित था। इसी दौरान वहां की एक प्रवक्ता ने शिक्षकों से अभद्र भाषा में बातचीत की। उन्होंने कहा कि सबको टीईटी परीक्षा देनी होगी और सब फेल हो जाएंगे। जब शिक्षकों ने पलटकर जवाब दिया तो वह भड़क गईं और अपशब्दों का प्रयोग किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की शिकायत प्रभारी डायट प्राचार्य बीके शर्मा से की गई है। आरोप है कि यह प्रवक्ता जब भी किसी विद्यालय में शिक्षण सहयोगी के रूप में पहुंचती हैं, तो अधिकारियों की तरह व्यवहार करती हैं और शिक्षकों से अभद्र भाषा में बात करती हैं। प्रभारी प्राचार्य ने इस प्रकरण की जांच के लिए एक महिला अधिकारी समेत तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।