फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   yoga position seems every where

हर तरफ दिखी योग की मुद्रा

Sun, 21 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 21 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 yoga position seems every where

विश्व योग दिवस पर रविवार को जगह-जगह योगाभ्यास के कार्यक्रम हुए। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चित्रकूट के साधु-संतों के साथ अन्य लोगों ने योग किया। सुबह से ही सभी योग करते और निरोगी रहने का नारा देते नजर आए।

विज्ञापन


ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम के साथ दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, डॉ. बीके जैन, प्राची चतुर्वेदी, डा. रामनारायण त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक पीएल अवस्थी, रमेश सिंह समेत अन्य लोगों ने योग में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार व्यास ने किया। दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने सामूहिक योग व आसन का अभ्यास व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर मदन तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, अंशुमान पाठक रीना मालवीय समेत 186 कैडेट्स ने योग किया। सेठ रामनाथ रामकिशुन सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक भालेंदु सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। मौके पर नरेंद्र कंचन, हेमराज सिंह, अशोक भारद्वाज, कामता प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीआईसी प्रांगण में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने की। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने योग के फायदे बताए। इस मौके पर नरेंद्र चंद्रवंशी, लालमन, मंजू, हबीब खां, रजन्न यादव, शशिभूषण सिंह गौर, डा. रणबीर सिंह चौहान, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे। ललित कला मंच कार्यालय में बच्चों ने योग से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई।


 उधर, मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नरेंद्र मोदी आर्मी और भाजपा की नगर इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हेला गांव में मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद की मौजूदगी में योगाभ्यास किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश मंत्री नमो आर्मी अनुज हनुमत द्विवेदी ने की। अनुज पंडित, संजय द्विवेदी, राघवेंद्र, राजभान, राजमणि, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं। राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार, तुलसी इंटर कालेज में हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में अशोक जाटव, शिवशंकर सिंह, विकास मिश्र, सतीश मिश्र, राकेश नामदेव, रामलखन मिश्र, राजकुमार उपाध्याय और पप्पू गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed