फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yamuna rises towards danger mark in Rajapur and Mau

Chitrakoot News: राजापुर और मऊ में खतरे के निशान की ओर बढ़ी यमुना

Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Yamuna rises towards danger mark in Rajapur and Mau
बाढ़ में जाने से ग्रामीणों को रोकती पुलिस।  - फोटो : संवाद
मऊ/ राजापुर/चित्रकूट। यमुना नदी में आई बाढ़ से मऊ क्षेत्र के गांवों व राजापुर क्षेत्र के नदी के किनारे बसे गांवों के घरों में पानी घुसने लगा है। इससे ग्रामीण घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे है। रास्तों में पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है। हालत यह है कि कई जगह लोग छतों में जाकर पानी को निहार रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी का पानी खतरे के निशान 93.50 मीटर की ओर बढ़ गया है। शनिवार शाम तक पानी 92.70 तक पहुंच गया है। मऊ क्षेत्र के 30 गांवों में बिजली की आपूर्ति दो दिन से बंद है। पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है। खेतों में भी पानी भर गया। इससे ग्रामीण परेशान हैं। यमुना नदी में आयी बाढ़ का सबसे अधिक असर मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव में है। यहां 20 से अधिक घरों में पानी घुस जाने के कारण ग्रामीण गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन

मवई कला गांव के रविशंकर, लल्लू, सुगन, नगेश, विनोद, नमनकावन,राकेश, मैयादीन, देवीलाल, राजा, बबलू ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस गया है। गांव के वह गांव में ही सुरक्षित स्थान पर रुके हैं। पूर्व प्रधान गिरधारीलाल ने बताया कि 10 से अधिक गांवों में बिजली नहीं है। मोबाइल नहीं चार्ज हो रहे हैं। नलकूप नही चलने से पेयजल का संकट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर क्षेत्र में भी यमुना नदी के बाढ़ का खासा असर है। रास्तों में पानी भर जाने से 30 गांवों का संपर्क कट गया है। बाढ़ के कारण नैनी, धौराहा, बरद्वारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, बेलास चिल्लीमल सबसे अधिक प्रभावित हैं। यमुना नदी के साथ ही मंदाकिनी नदी का पानी गांव की बस्तियों में भर हुआ है। स्कूल के छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
इनसेट

पीड़ितों से मिले विधायक

मऊ /राजापुर। बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, एसडीएम सौरभ यादव, जिला पंचायत विनीत द्विवेदी, सहित समाज सेवी इंद्रेश त्रिवाठी पीड़ितों से मिले। आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी। वही राजापुर क्षेत्र में एसडीएम राम ऋषि रमन निरीक्षण कर व्यवस्था देखा। प्रधानों व लेखपालों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने का इंतजाम करें।

इनसेट
मंदाकिनी और बरदहा का भी बढ़ा जलस्तर
खोही- मानिकपुर। बारिश से मंदाकिनी व बरदहा नदी का भी जलस्तर बढा है। रामघाट के दुकानदारों को अलर्ट कर दिया गया है। शाम से श्रद्धालुओं को नदी की ओर जाने से रोका जा रहा है। रामघाट के दोनों गेट पर पुलिस तैनात है। मानिकपुर के बरदहा नदी में बाढ़ आने से 10 गांव का संपर्क कटा है। दोनों ओर पुलिस तैनात कर लोगों को नदी पार करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed