फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yamuna becomes dangerous, more than 50 villages flooded

Chitrakoot News: यमुना हुई खतरनाक, 50 से अधिक गांवों में बाढ़

Sat, 02 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Yamuna becomes dangerous, more than 50 villages flooded
बाढ़ के पानी से निकलते लोग।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/राजापुर/मऊ। यमुना का पानी हर घंटे 10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे तक जलस्तर 90.96 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 93.5 मीटर महज ढाई मीटर दूर है। इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो रात तक कई गांव बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे।
विज्ञापन

मऊ और राजापुर क्षेत्र के 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ग्रामीण घरों में रखा सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब हो रही हैं। सरधुआ व अर्की मार्ग पर दो-दो फिट पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इससे नैनी धौरहा, बरद्वारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, हस्ता, नैनी, धौरहा, बरद्वारा, बेलास गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। छात्र-छात्राएं स्कूल कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

कुशैली गांव के राजकुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी बस्ती में आ जाने से ग्रामीण घर का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। अर्की निवासी रोहित त्रिपाठी के मकान और दुकान में पानी भर गया। मेडिकल स्टोर बंद होने से दवा तक नहीं मिल रही है। सरधुआ के राजेश सिंह ने बताया कि सड़कों पर पानी भर जाने आवागमन बंद हो गया। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव के केवटरा बस्ती तक पानी पहुंच गया। गांव में बने सचिवालय व आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी पहुंंच गया है। मंडौर गांव में यमुना का पानी भी बस्तियों के पास पहुंच गया है। मऊ-परदवां मार्ग पर पानी भर जाने से मऊ से तिलौली मनकुवार, टिकरा, पूरबपताई, बडियारी कला, लुहरी बड़ियारी, बरहाब कोटरा, परदवां के मजरा कनभय घुरेटा पाली व ऋषियन आश्रम व परदवा का पंचायत भवन का रास्ता बंद हो गया। लोग नाव से आ-जा रहे हैं।
मऊ से परदवां रोड पर पड़ने वाले नाले बुंदेला नाला, घुरेटहा, जमोहरा नाला, बड़कू नदी, टिकरा पताई, शिवपुरी आदि नालों में यमुना नदी का पानी आ जाने से पूरी तरह से रोड़ बंद हो गयी है। इससे नाव का सहरा लेना पड़ रहा है।
इनसेट
खेतों में भर गया पानी
मऊ/राजापुर। यमुना नदी के तट के खेतों में पानी भर गया है। इससे फसल खराब हो रही है। मऊ क्षेत्र के मवई कला, मंडौरा, पूरब पताई, टिकरा, बरहा कोटरा परदवा गांव के सैकड़ों बीघे खेत में पानी भर गया है। तिल की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। राजापुर क्षेत्र के नौननी, धौरहा, बरद्वारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, हस्ता, नैनी, धौरहा, बरद्वारा, बेलास गांव के यमुना नदी व पैश्वनी नदी का पानी खेतों भर गया।

इनसेट
प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर देख रहे व्यवस्था
राजापुर /मऊ। राजापुर एसडीएम राम ऋषि रमन के नेतृत्व में तहसीलदार भारत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार, थानाध्यक्ष सरधुआ रामसिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रधान के माध्यम से डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। सरधुआ, पनौटी, कुसेली गांव के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। लेखपाल व राजस्व विभाग की टीम गठित कर दी गई। नौ नाव भी चलाई जा रही हैं। मऊ क्षेत्र का एसडीएम सौरभ यादव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed