फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worshiped and performed havan of Maharaja Agrasen and clan goddess Mahalakshmi.

Chitrakoot News: महाराजा अग्रसेन व कुल देवी महालक्ष्मी की पूजा और हवन किया

Wed, 24 Sep 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 24 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Worshiped and performed havan of Maharaja Agrasen and clan goddess Mahalakshmi.
फोटो 23 सीकेटीपी-13- परिचय- महाराजा अग्रसेन की जयंती पर पूजन हवन करते अग्रवाल समाज के प्रतिनि​ध
चित्रकूट। महाराजा अग्रसेन की जयंती परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने महाराजा अग्रसेन व कुल देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर हवन किया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


नई बाजार स्थित शिवप्रसाद धर्मशाला में सुबह से ही समाज के प्रतिनिधि जुटे। नवरात्र के पहले दिन सभी ने महाराजा अग्रसेन और कुल देवी महालक्ष्मी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विधिवत हवन पूजन कर समाज के लोगों में प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों की गोष्ठी भी हुई। इसमें तय किया गया कि समाज के लोगों को शिक्षा और समाजहित के कार्यों से जोड़ा जाए। साथ ही, आपसी सहयोग और एक-दूसरे की मदद से समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुकुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय, विक्की, गिरीश, दीपचंद्र, गोपीकिशन, अमन, अतुल, अशोक, सनद, सुनील, आयुष, श्याम, नमन, सिद्धार्थ, हर्षित, गौरव व दीपक सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed