फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Workers should follow the path of Atal ji

अटल जी के बताए मार्ग पर चलें कार्यकर्ता

Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers should follow the path of Atal ji
फोटो- 11- पूर्व पीएम भारतरत्न अटल बिहारी की जयंती पर कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते भ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिन अवसर पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में वह जीवन पर्यंत रहेंगे। आज उनके विचार प्रासंगिक हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि अटल जी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत दुनिया में मजबूत राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। भाजपा को सर्वोच्च शिखर में पहुंचाने का श्रेय अटल जी का है। नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में शुरू हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर जेल भी गये। कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिये। क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि वह सबके प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भजन, कीर्तन, फल वितरण कार्यक्रम किये गये। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी में भाषण देने वाले भारत के प्रथम राजनेता हैं। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि व्यक्तित्व के धनी, अच्छे कवि व संघ के प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं। पंकज अग्रवाल ने कहा कि आज देश के पीएम मोदी उनके सपनों को लेकर काम कर रहे हैं। भारत के राजनैतिक इतिहास में उनका व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, जयविजय सिंह, सुशील द्विवेदी, राजेश जायसवाल, मुन्ना करवरिया, रघुनाथ जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, अंजू वर्मा, आशीष पांडेय, तीरथ तिवारी, शक्तिसिंह तोमर, विपुल प्रताप सिंह, रवि त्रिपाठी, बद्री विशाल त्रिपाठी, सुशाील द्विवेदी, भागवत त्रिपाठी, मुन्ना लाल प्रजापित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed