फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worker injured in accident dies

Chitrakoot News: घायल मजदूर ने प्रयागराज में तोड़ा दम

Fri, 24 Feb 2023 04:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 24 Feb 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Worker injured in accident dies
फोटो नंबर- 3 - परिचय- मजदूर कमल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मंगलवार को सड़क हादसे में हो गया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सड़क हादसे में घायल मजदूर की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेटा माफी निवासी विद्या देवी ने बताया कि पति कमल (26) मंगलवार को हरदासपुर किशनपुर फतेहपुर निवासी जीजा श्रवण कुमार (35) के साथ बाइक से बबेरू थाने के कोर्रा गांव गए थे। मंगलवार की दोपहर कोर्रा गांव से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कौहारी गांव के पास दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। कमल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां गुरुवार की शाम मौत हो गई। परिजन शव लेकर शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि कमल परिवार में अकेला कमाने वाला था। पत्नी विद्या व तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed