{"_id":"60ddfd2a8ebc3e09c65d0ed8","slug":"work-boycott-of-scavengers-honorarium-not-received-for-two-months-chitrakoot-news-knp6376704151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार, दो माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार, दो माह से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
चित्रकूट। दो माह से मानदेय न मिलने से खफा जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। सफाई न होने से अस्पताल में गंदगी है।
जिला अस्पताल में संविदा पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों का मानदेय दो माह से नहीं मिला है। पीएफ का भी भुगतान न होने से कर्मियों में रोष है।
मंगलवार से सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। बताया कि वेतन बढ़ोत्तरी तो हुई नहीं, साथ ही वेतन में कटौती कर भुगतान दिया जा रहा है। पिछले माह से पीएफ जमा कराने की मांग रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।
सफाई कर्मियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में दो माह से मानदेय न मिलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिनों में अस्पताल में गंदगी की भरमार हो गई है। संक्रमण का खतरा बना रहता है।
सीएमएस ने बताया कि संस्था ने जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की है। सफाई कर्मियों का मानदेय निर्धारित है। संस्था की बजाय सफाईकर्मी हमसे 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग करते हैं। संस्था जल्द सफाई कर्मचारियों को मानदेय मुहैया कराएगी। कार्य बहिष्कार के बाद अलग से सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई जा रही है।