{"_id":"641df64fe21e8dd2810b7634","slug":"women-show-talent-in-sports-competition-chitrakutt-news-c-12-1-141665-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिलाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिलाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी वॉलीबॉल, दौड़, टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत एवं सदस्य जिला योजना एडवोकेट मीरा भारती ने किया। कबडडी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने गया प्रसाद महाविद्यालय की टीम को हराया।
वॉलीबॉल में सीतापुर प्रथम ने स्टेडियम की टीम को हराया। बैडमिंटन में वसुंधरा प्रथम व रिंकी द्वितीय रहीं। लॉन टेनिस में अदिति गौतम प्रथम व सोनाली द्वितीय रहीं। हैमर थ्रो में रोशनी प्रथम, 100 मीटर दौड में सेजल, 800 मीटर में लवली सिंह, भाला फेंंक में सपना प्रथम रहीं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विजेता खिलाडिय़ों को स्वर्ण, रजक व कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका मुख्य रूप से श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, अंगद सिंह, अख्तर हुसैन, सतीश सिंह, संतोष कुमार, शेखर टेनिस प्रशिक्षक ने निभाई।